गाजीपुर: संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हुई मासूम बच्ची

Kaiserbagh Shooting Incident
  • गोली किसने चलाई और किसका असलहा पता नहीं चल सका
  • मकान की छत पर खेलते समय हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली गांव निवासी तीन वर्षीय लक्ष्मी के सिर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली लगते ही मासूम बच्ची लहुलुहान होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे तो बेटी की दशा देख दंग रह गए और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची बच्चों के साथ मकान की छत पर खेल रही थी। गोली कहां से चली और असलहा किसका था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव निवासी रमेश परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रमेश की तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी मकान की छत पर बने टीन शेड के नीचे आठ वर्षीय सौभाग्य व सात वर्षीय हिमांश के साथ गुरुवार को खेले रही थी। इसी दौरान गोली चलने की तेज आवाज सुनकर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मासूम बच्ची लक्ष्मी खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। यह माजरा देख घरवाले आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है कि किसने और कहां से गोली चली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More