कोडीन सिरप मामले में सपा पर मुख्यमंत्री योगी का तीखा हमला

UP CM Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सामने आए कोडीन सिरप मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच लगातार जारी है और अब तक जिन लोगों को एसटीएफ व यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े पाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “जांच को पूरा होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों के नाम सामने आएंगे।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिन अभियुक्तों को अब तक पकड़ा गया है, उनके राजनीतिक संबंध समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी अवैध गतिविधियों और माफिया संरक्षण को लेकर बदनाम रही है और इस मामले में भी उसकी भूमिका उजागर होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस एसआईटी में यूपी पुलिस, एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के अधिकारी शामिल हैं। जांच का दायरा केवल तस्करी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि इस अवैध कारोबार से प्राप्त धन किन-किन लोगों तक पहुंचा।

https://x.com/ANI/status/2001890570726486074?s=20  

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा,
“यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।”
उन्होंने कहा कि तस्वीरें और सबूत उन माफियाओं के साथ मौजूद हैं, जिनका संबंध इस नेटवर्क से रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है और किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और सच्चाई पूरी तरह सामने लाई जाएगी। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More