सुल्तानपुर: बेलगाम ट्रक चाय की दुकान में घुसा, दो की मौत, तीन घायल

accident

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मिया ने बाजार में हुआ। इस दुर्घटना में दुकान पर मौजूद रामपुर कुर्मियाने निवासी रोहित (25), ट्रक चालक शुभम सिंह (34) निवासी हैदरगंज, अयोध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि, दुकान में मौजूद रोहित की मां राजकुमारी (50), रामपुर निवासी श्रीराम (55) व रामपुर कुर्मियाने निवासी नंदू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाया। गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्सों को काटने के बाद उसमें फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: शिष्य निकला भक्षक, मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोप में कलयुगी मौलाना गिरफ्तार

मंसूर नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला पिछले दो साल से बना रहा था अपनी हवस का शिकार पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने पीड़िता को भेजा मेडिकल परीक्षण के लिए ए अहमद सौदागर Lucknow: आखिर कोई किस पर भरोसा करे जब शिक्षक ही भक्षक हो रहे हों तो कहां कोई अपने […]

Read More