खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एक अन्य आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया है, जो मंगोलपुर श्यामपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक की भी जिम्मेदारी संभाल रहा है। 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल को मान्यता देने के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र की जरूरत थी। स्कूल प्रशासन ने नवीनीकरण प्रमाण पत्र के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से संपर्क किया तो उन्होंने इसके लिये 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में राठौर की शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायत का प्रारंभिक सत्यापन किया और आरोपों की पुष्टि होने पर राठौर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से बृजपाल सिंह राठौर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने राठौर के साथ एक अन्य आरोपी मुकेश को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश पर माध्यस्थ की भूमिका निभाने और रिश्वत की राशि वसूलने का संदेह है। विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए देहरादून ले गई।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More
Crime News

हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 […]

Read More