NIA को मिली बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय हथियारों का 11वां सौदागर गिरफ्तार

Arrested
  • हरियाणा सहित अन्य राज्यों के गन हाउस से अवैध असलहा व गोला-बारूद लाकर कर रहा सप्लाई
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) ने गन हाउसों की मिली भगत से अवैध हथियारों का गोरखधंधा करने वाले फरार चल रहे पटना निवासी कमलाकांत वर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया वर्मा 11वां आरोपी जो हरियाणा राज्य सहित अन्य राज्यों से हथियार की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर पटना निवासी कमलाकांत वर्मा उर्फ अंकल जी गिरोह का 11वां सौदागर है। बताया जा रहा है कि कमलाकांत गिरोह की अगुवाई करने में अहम भूमिका रही है। एजेंसी के मुताबिक शातिर कमलाकांत वर्मा की गिरफ्तारी से पहले यूपी, बिहार और हरियाणा में दो दर्जन ठिकानों पर की गई तलाशी के बाद हुई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले NIA टीम रवि रंजन, शशि प्रकाश, विजय कालरा व लवकुश कालरा नाम के तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो गन हाउसों की मिली भगत से अलग-अलग राज्यों में अवैध असलहों की सप्लाई करते हैं। इस गोरखधंधे में कितने लोग और शामिल हैं जांच एजेंसियां जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More