भातखंडे विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे, योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की निरंतरता और उसकी जीवंत परंपरा का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने समय के हर दौर में स्वयं को जीवित रखा है। संगीत, नृत्य और कला ने समाज को न केवल सौंदर्यबोध दिया, बल्कि राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत किया। योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि जब तक संस्कृति सुरक्षित है, तब तक राष्ट्र सुरक्षित है।

उन्होंने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1926 में पंडित विष्णु नारायण भातखंडे ने लखनऊ में संगीत शिक्षा को व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से एक संस्थान की नींव रखी थी। उस समय अवध की सांस्कृतिक भूमि ने इस प्रयास को व्यापक समर्थन दिया और यह संस्थान आगे चलकर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रमुख केंद्र बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित भातखंडे और पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर जैसे संगीत साधकों ने भारतीय संगीत को घरानों और परंपराओं से निकालकर शैक्षणिक ढांचे में स्थापित किया। इसी कारण आज भारतीय संगीत विश्वभर में सम्मान के साथ सुना और सिखाया जाता है। योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति और कला को केवल विरासत नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों के रूप में अपनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में भी भारतीय संगीत और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More
Business Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

टेंडर नियमों को रखा दरकिनार और विभाग ने अपनी पसंदीदा कम्पनी को दे डाला कार्य

कई गड़बड़झालों की रिपोर्ट बनाकर जनता से समक्ष लेकर आए कुछ युवा अधिवक्ता हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर पर विवाद, नियमों में बदलाव पर उठे सवाल लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

BJP की फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश: अखिलेश

जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती भाजपा नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स […]

Read More