हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पल भर में उजड़ गईं चार जिंदगियां

Untitled 5 copy 16

ऋषिकेश। हरिद्वार राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीएनबी सिटी गेट के पास हरिद्वार की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की रात कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि पीएनबी सिटी गेट के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि एक्सयूवी कार (यूके07 एफएस 5587) सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक ने अचानक सामने आए किसी जानवर को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार, निवासी चंद्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई है। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मृतकों में धीरज जायसवाल (30), पुत्र दीनबंधु जायसवाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड, ऋषिकेश और हरिओम (22), पुत्र अरविंद कुमार, निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला, ऋषिकेश की पहचान हो चुकी है। वहीं, अन्य दो मृतकों की पहचान देर रात तक की जा रही थी।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More