घने कोहरे के चलते इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

airline 1765938388

देश के कई हिस्सों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि बुधवार सुबह उत्तर और पूर्वी भारत के कई एयरपोर्ट्स पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं, जिससे उड़ानों में देरी या बदलाव की स्थिति बन सकती है।

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सुबह के शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने का अनुमान है। ऐसे में टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया में समय लग सकता है, जिससे फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।

सिडनी हमले पर ट्रंप का कड़ा बयान, बोले– कट्टरपंथी आतंक के खिलाफ वैश्विक एकजुटता जरूरी

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें। इंडिगो ने कहा कि कोहरे की वजह से न सिर्फ हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, बल्कि सड़क यातायात पर भी इसका असर पड़ सकता है। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट पर तैनात उनकी टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और यात्रियों की सहायता के लिए लगातार काम कर रही हैं। ऑपरेशंस को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा और प्रदूषण मिलकर विजिबिलिटी को और कम कर रहे हैं। इसका सीधा असर फ्लाइट मूवमेंट पर पड़ रहा है, खासतौर पर सुबह के समय। गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में सर्दी के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम की इस स्थिति ने सड़क, रेल और हवाई यात्रा तीनों को प्रभावित किया है। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More