रुड़की में बिना वैध पासपोर्ट-वीज़ा के अफगानी हिरासत में

Untitled 19 copy 6

रुड़की। बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की एक सामान्य-सी घटना ने रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता को उजागर कर दिया। नियमित जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन पूछताछ की गई।

जांच में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति अफ़ग़ानिस्तान का नागरिक है, जो बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के पिछले चार वर्षों से भारत में रह रहा था। जनपद हरिद्वार में SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि संबंधित विदेशी नागरिक का वीज़ा कई वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह देश में अवैध रूप से निवास कर रहा था। रविवार को रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की के प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद ने हमराही आरक्षी सुंदर सिंह के साथ आरोपी को आवश्यक दस्तावेजों सहित कोतवाली गंगनहर में दाखिल कराया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को तत्काल दे दी गई है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Spread the love

Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More