लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली, हाईवे जाम

Untitled 21 copy 4

कोटद्वार। 93 दिनों से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के लिए धरना दे रहे लोगो ने चिल्लरखाल से झंडाचौक तक आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान प्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा और कहा कि एलिवेटेड रोड बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाबर व लालढांग के लोग बाइक व अन्य निजी वाहनों से देवी मंदिर तक पहुंचे। झंडाचौक तक प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली निकाली। इसके बाद प्रदर्शनकारी धरना देकर बैठ गए और जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मार्ग पर ब्रिटिशकाल से आवाजाही होती रही है। सरकार मार्ग का निर्माण न कर इसके अस्तित्व को खत्म करना चाहती है। सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी मांग की सुध नही ले रहे हैं। क्षेत्रवासी आने वाली पीढी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मार्ग के निर्माण से जहां सिडकुल में उद्योगों की स्थापना होने से स्थानीय लोगों के रोजगार के द्वार खुलेंगे।संघर्ष कर रहे प्रदर्शनकारी दिल्ली तक की पदयात्रा, सीएम आवास के घेराव जर चुके है, लेेकिन सरकार और प्रतिनिधि मूक बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियो ने कहा कि जब तक रोड नहीं बनेगी तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

राज्य आंदोलनकारी पंडित राजाराम अणथ्वाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह 2026 में पुन: अनशन पर बैठेंगे। देवेंद्र रावत की अध्यक्षता एवं नरेश धस्माना व रवींद्र सिंह सौंद के संचालन में आयोजित जनसभा में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रवीन थापा, दीपा अधिकारी, हेमा नेगी, मदन सिंह नेगी आदि ने विचार रखे। प्रदर्शनकारियों में नारायण सिंह रावत, ताजवर सिंह नेगी, कीर्ति मोहन द्विवेदी, उम्मेद सिंह भंडारी, पीतांबर कपटियाल, स्वयंवर सिंह बिष्ट, विकास रावत, जगदीश मेहरा, पुष्पा मेहरा, प्रकाश रावत, अमित अमोली आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More