महंगाई के आंकड़े और वैश्विक रुझान का रूख तय करेगा शेयर बाजार की दिशा

Untitled 6 copy 13

नई दिल्‍ली। विश्लेषकों की मानें तो इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित थोक महंगाई दर के आंकड़े, विदेशी निवेशकों के रूख और वैश्विक संकेतों से तय होगी। शेयर बाजार के जानकारों ने रविवार को बताया कि इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव रहा और वे नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

दरअसल, बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 444.71 अंक यानी 0.51 फीसदी तक गिरा। विश्लेषकों ने बताया कि इस हफ्ते भारत की नवंबर की थोक महंगाई का डेटा सामने आएगा, जिसपर निवेशकों की नजर रहेगी। खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़ कर 0.71 फीसदी पर पहुंच गई। इसके अलावा अमेरिका, यूरोजोन और अन्य जगहों से आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर भी पैनी नजर रहेगी। उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार, 12 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुए। सेंसेक्स 449.53 अंक यानी 0.53 फीसदी चढ़ कर 85,267.66 पर और निफ्टी 148.40 अंक यानी 0.57 फीसदी मजबूत होकर 26,046.95 पर बंद हुआ था। (हिन्दुस्थान समाचार)

EMI
Business homeslider

महंगाई का डबल अटैक! बढ़ सकती है EMI और रोजमर्रा का खर्च, क्या करे…मिडिल क्लास

EMI देश में महंगाई एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सीधे मिडिल क्लास की जेब पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने […]

Read More
Petrol
Business homeslider

ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू

भारत समेत दुनिया भर में महंगा हुआ पेट्रोल, आम आदमी पर बढ़ा बोझ Petrol दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डालना शुरू कर दिया है। भारत में बीते एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार में कुल 4 रुपये बढ़ चुके हैं, […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार महंगाई से जनता परेशान

 पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक: लगातार बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता Petrol-Diesel देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कच्चे तेल के दामों में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले पाँच दिनों में दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी से […]

Read More