खटीमा में चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद तनाव

Hatya NayaLook

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए और गैर हिंदुओं की दुकान बंद करा दी। जिस चाय की दुकान पर यह घटना हुई थी, उस दुकान को भी जला दिया। यहां देर रात कहासुनी के चलते आश्रम पद्धति के पीछे रहने वाले तुषार शर्मा को इस्लामनगर के कुछ युवकों ने चाकू मार दिया था। इससे 23 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत हो गई थी, दो अन्य युवक पकड़िया निवासी सलमान और बाल्मीकि बस्ती के अभय भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर तुषार की मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गैर समुदाय के युवकों द्वारा तुषार की हत्या करने से हिंदूवादी संगठन भड़के हुए हैं। बजरंग दल सहित तमाम लोगों ने आज आक्रोश जताते हुए रोडवेज बस अड्डा परिसर में हंगामा किया और हमलावरों की दुकान को आग के हवाले कर दिया।

बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु का कहना था कि यदि हमलावरों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी होने और उनकी संपत्ति पर कार्रवाई नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने प्रदर्शन कर रहे हिंदू नेताओं को समझने की कोशिश की और उन्हें शांत कराया। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया। हालांकि क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More