बिहार से दिल्ली तक दिख रही धांधली, BJP बैलेट चुनाव से डरती है” – प्रियंका गांधी

priyanka

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है और यही वजह है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने से बच रही है। प्रियंका गांधी ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि यदि भाजपा में हिम्मत है, तो वह बैलेट पेपर से चुनाव लड़कर देख ले, तब उसे खुद समझ आ जाएगा कि वह जीत नहीं सकती।

प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद के अंदर भी भाजपा नेताओं के हावभाव यह साबित करते हैं कि उनका आत्मविश्वास कमजोर पड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद विपक्ष से नजरें मिलाने से बचते हैं और गंभीर मुद्दों पर चर्चा से डरते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और ईवीएम से वोट चोरी जैसे सवाल उठाने की कोशिश की गई, लेकिन सरकार ने इन विषयों पर बहस करने से साफ इनकार कर दिया। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम और चुनावी गड़बड़ियों पर चर्चा की मांग की, तो सरकार घबरा गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल प्रतीकात्मक मुद्दों पर चर्चा कराना चाहती है ताकि असली समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, महंगाई से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठी है।

गंजेपन के चक्कर में नपुंसक हो रहे लोग, जानकर आप भी रह जायेंगे दंग

बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देख लिया है कि कैसे सत्ता के बल पर चुनावों में धांधली की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भी भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस सच के बजाय ताकत को सबसे बड़ा हथियार मानती है, जबकि भारत की आत्मा सत्य, न्याय और नैतिकता में विश्वास करती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि सच्चाई के साथ खड़े होकर कांग्रेस देश से भाजपा और आरएसएस की सरकार को हटाकर रहेगी।

Spread the love

Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More
Mayawati Umashankar Singh
Politics

उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- ‘भाई तो बहुत बने, लेकिन साथ नहीं छोड़ा’

Mayawati Umashankar Singh :   बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से कई बार निर्वाचित प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह के निधन पर पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर मायावती ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की […]

Spread the love
Read More
Iran
homeslider International

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Iran के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में देश के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से सीधे बातचीत करना “बहुत मुश्किल” है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के नेतृत्व में उनकी मौजूदगी ईरान के लिए ताकत का बड़ा स्रोत है और मौजूदा संकट के दौर में उनका मार्गदर्शन बेहद […]

Spread the love
Read More