पहाड़ों में कड़ाके की ठंड, मैदानी इलाकों में तापमान गिरा

Untitled 13 copy 3

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते शनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहे। दिन के समय में जहां हल्की धूप रही वहीं शाम के समय सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई।

हालांकि कहीं-कहीं पर दोपहर के समय तेज धूप भी खिल गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर पहुंच गया है। पहाड़ों में भी धूप और बादलों की आंख में चोली चलती रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी मौसम की स्थिति लगभग शनिवार की तरह ही बनी रह सकती है। रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर बर्फ गिर सकती है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आगामी 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश नहीं होने के कारण रात के समय जमकर पाला पड़ रहा है। जिससे बद्रीनाथ धाम का तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री तक जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते बद्रीनाथ में ऋषि गंगा का पानी पहाड़ी पर ही झरना बनकर जम गया है। बद्रीनाथ धाम में इस समय सुरक्षा बल, बीकेटीसी के कर्मचारी और मास्टर प्लान के कार्य में लगे मजदूर रह रहे हैं। बारिश न होने के कारण रात के समय जमकर पाला पड़ रहा है। तापमान में गिरावट आ रही है और धाम के नदी नाले भी जम रहे हैं। ऋषि गंगा का पानी पहाड़ी पर झरने की आकृति में जम गया है तो वही धाम में बहने वाले अन्य छोटे-छोटे नाले भी जम रहे हैं।

Spread the love

Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More