सुशांत गोल्फ सिटी: बीते दिनों की तरह अब शहर के प्रतिष्ठित लुलु मॉल की पार्किंग में फायरिंग

गोलियों से गूंजी राजधानी
  • सेल्समैन के पैर में लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी
  • पुलिस को मौके से कारतूस खोखा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों प्लासियो मॉल के बाहर हुई मारपीट और फायरिंग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब शहर के प्रतिष्ठित लुलु मॉल की कार पार्किंग में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान सेल्समैन तनिष्क शुक्ला की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बीते चार दिसंबर की दोपहर का बताया जा रहा है, लेकिन पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार को ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के बर्रा निवासी तनिष्क शुक्ला लुलु मॉल के ज्वैलरी की दुकान में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि वह तेलीबाग में किराए के मकान में रहते हैं। पीड़ित तनिष्क के ने पुलिस को बताया कि बीते चार दिसंबर की दोपहर वह गेट नंबर चार से दाखिल होकर वीआईपी कार पार्किंग में पहुंचे थे। तभी उनकी दाहिनी जांघ में गोली छूते हुए दीवार में जा लगी।

उनका कहना है कि गोली किसने और कहां से चलाई, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक मौके से मिले कारतूस खोखा चौकी पहुंचे और वहां मौजूद दरोगा को सौंप दिया। करीब आठ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के पैर में लगी गोली व मौके से बरामद कारतूस खोखा के बारे में गहनता से छानबीन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Crime News Uttar Pradesh

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

जोन के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की बन रही सूची  दर्जन भर थानेदार पुलिस आयुक्त की नजर में ए अहमद सौदागर Lucknow: जन शिकायतों और IG RS मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले छह चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर होने के अलावा रात में गश्त के दौरान ड्यूटी से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More