संसद हमले की 24वीं बरसी: शहीदों को देश ने किया नमन

parliament attack 1765617933 1

नई दिल्ली: आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे गंभीर आतंकी हमलों में से एक, संसद भवन हमले की 24वीं बरसी है। 13 दिसंबर 2001 को हुए इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकियों का मकसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था को निशाना बनाना था, लेकिन सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और बलिदान ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता विपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में सुरक्षाबलों के साहस और बलिदान को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश उन वीरों को याद कर रहा है जिन्होंने संसद पर हुए भीषण हमले के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जवानों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा अतुलनीय थी और भारत हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

उत्तराखंड में रेरा ने 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा

गृह मंत्री अमित शाह ने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपने शौर्य से लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की और आतंकियों को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग को कभी नहीं भूलेगा। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को देशप्रेम और एकता की प्रेरणा देता रहेगा।

13 दिसंबर 2001 की सुबह आतंकियों ने सफेद एम्बेसडर कार के जरिए संसद परिसर में घुसने की कोशिश की थी। शुरुआती धोखे के बावजूद, सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को संसद भवन में घुसने से पहले ही मार गिराया। इस मुठभेड़ में कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, लेकिन उन्होंने देश की गरिमा की रक्षा की।

Passing of Vadkute
homeslider National Politics

BJP सांसद रामराव वडकुटे का 72 साल की उम्र में निधन

Passing of Vadkute: महाराष्ट्र की राजनीति से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 22 नवंबर 2026 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र […]

Read More
National

लखनऊ पहुंचे PM मोदी, 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

Lucknow:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोर की आकृति भेंट कर उनका स्वागत और […]

Read More
Lucknow
homeslider National

नारी शक्ति और देशभक्ति की अमर मिसाल, झलकारी बाई की जयंती

Lucknow: 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती 22 नवंबर को मनाई जाएगी। झलकारी बाई भारतीय इतिहास की उन साहसी महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान का परिचय दिया। रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला सैन्य टुकड़ी ‘दुर्गा दल’ की […]

Read More