जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र पर पहुंचकर खरीद की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया, भुगतान में लगने वाले समय और केंद्र पर आने वाली किसी भी समस्या के संबंध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता बरती जाए और किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी न हो।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More