साइंस भी फेल हो गई, ऊपर वाले के आगे

Untitled 25 copy 2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने विज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योकि साइंस तो कहती है की कभी भी ऐसा हो ही नहीं सकता, साइंस तो कहती है कि दुनिया में दो व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट और रेटिना कभी एक जैसे नहीं हो सकते, लेकिन कानपुर के नौबस्ता निवासी पवन मिश्रा के जुड़वां बेटों प्रबल और पवित्र के बायोमीट्रिक रिकॉर्ड इस बात को चुनौती दे रहे। क्योकि दोनों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे ही हैं। जो किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योकि ये दुनिया का पहला मामला है जब दो लोगों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे है।

बच्चों के पिता पवन मिश्रा के अनुसार, उनके दोनों हमशक्ल बेटों के फिंगरप्रिंट और रेटिना बायोमीट्रिक जांच में हूबहू एक जैसे पाए गए हैं। इसी वजह से उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिता का कहना है कि एक बेटे के आधार में बायोमीट्रिक अपडेट कराने पर दूसरे बेटे का आधार कार्ड निरस्त हो जाता है। साइंस के जानकार भी इस मामले को भारत में दुर्लभ और संभवतः पहला मान रहे हैं। उनका कहना है कि फिंगरप्रिंट पैटर्न में 55% से 74% तक समानता सामान्य हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह समान होना रिसर्च का विषय है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More
JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More