सीमावर्ती गाँधी आदर्श इण्टर कॉलेज की दो बेटियाँ बनीं उत्तर प्रदेश जूनियर वॉलीबॉल टीम का हिस्सा

Untitled 23 copy 2

सगीर ए खाक़सार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गाँधी आदर्श इण्टर कालेज बढनी की बालिकाएं लगातार कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। अपनी लगन,कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर सीमित संसाधन में प्रादेशिक जूनियर टीम में चयनित होकर नगर का नाम रोशन कर रही हैं। नगर की गायत्री पुत्री -संतोष कुमार, मिल कालोनी, बढनी ,सोनी पासवान पुत्री प्रहलाद, बढनी ब्लाक के अवधही निवासिनी का चयन प्रादेशिक जूनियर वॉलीबॉल टीम में हुआ है।

इनके चयन से जिले में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमी इनके उज्व्वल भविष्य की कामना कर रहें हैं।   जिला वॉलीबाल संघ के सचिव मो. इब्राहिम ने बताया कि उक्त चयन 10 दिसंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में सम्पन्न हुए प्रतियोगित में प्रतिभा के आधार पर हुआ है। सोनी एवं गायत्री 16 से  21 दिसम्बर तक राजस्थान में  होने वाली जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियन शिप में प्रतिभाग करेंगीं। दोनों चयनित खिलाड़ी कोच शम्भू नाथ गुप्ता के प्रशिक्षण में खेल की बारीकियों को सीख रही हैं।

इनके चयन पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सगीर ए खाक़सार,  जिला वॉलीबाल संघ के कमालुद्दीन, देवेन्द्र पांडेय, रत्नेश सिंह डॉक्टर मोबीन, इशाक सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्ता,  जागृति स्पोर्टिंग क़ल्ब बढनी के अध्यक्ष अक़ील अहमद मुन्नू,  असलम खान, ओंकार गुप्ता, निज़ाम अहमद, करम हुसेन इदरीसी, विकास सिंह, जुग्गी राम राही, अब्दुल हलीम, मो0 जमाल, मसूद अहमद, नवशाद आलम, विद्यालय के प्रबंधक कुणाल प्रताप शाह, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्ति  करते हुये बधाई दी है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More