उत्तराखंड नए भारत के निर्माण में स्वदेशी भाव के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा : सुबोध उनियाल

Untitled 3 copy 7

देहरादून। स्मृति विकास संस्थान द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी में उद्यमी युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नए भारत के निर्माण में स्वदेशी भाव के साथ उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उद्यमी युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता को अपनाकर विकास, स्वाभिमान और स्वावलंबन की नई दिशा तय की है। केंद्र और राज्य सरकारें स्टार्टअप, नवाचार और ग्रामीण आधारित उद्यमों को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से गांव–गांव में विकास की गति बढ़ी है और स्वदेशी उत्पादों पर आधारित ऐसे महोत्सव न केवल स्थानीय बाजार को मजबूत कर रहे हैं बल्कि युवाओं में आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा भर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक शिव प्रसाद ममगाई ने स्वदेशी संस्कृति, भोजन और स्वरोजगार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोविड काल में युवाओं का स्वरोजगार की ओर बढ़ना प्रेरणादायक है और यह प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

समारोह के दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पढ़ाई के साथ–साथ स्वयं के प्रयासों से उद्यम चला रहे युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रिंस राजपूत, भावेश, ओमकार, गिरीश, जाह्नवी, रिया राणा, विवेक सिंह, शुभम यादव, हर्षिता भट्ट,, मान्या, शर्मिला गुरुंग सहित विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों से आए छात्र छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान स्वदेशी महोत्सव की उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में आयोजित स्टॉल प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित हुए, जिसमें वन विभाग के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार, देहरादून कॉलेज ऑफ आर्ट को द्वितीय पुरस्कार और उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अमिता, अंजू, जाह्नवी और मंजू सहित कई कलाकारों ने गढ़वाली गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मंत्री सुबोध उनियाल ने रचनात्मक कार्यों में सक्रिय बच्चों को भी पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More