बहराइच: दिनदहाड़े रामगोपाल की जान लेने वाले सरफराज को फांसी की सजा और नौ अभियुक्तों उम्र कैद

Untitled 10 copy 7
  • दुर्गा पूजा के दौरान दिया था घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बहराइच जिले में बीते साल 13 अक्टूबर 2024 को हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपी सरफराज को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। दी गई है। साथ ही उसकी मदद करने वाले सरफराज के पिता अब्दुल हमीद, दो भाई- फहीम और तालिब सहित नौ को उम्रकैद की सजा मिली है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कड़ी सुरक्षा में सभी दोषियों को जेल से अदालत लाया गया। कोर्ट ने बारी-बारी से सभी आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई। रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली और दोषियों के परिजन अदालत पहुंचे थे। एक बच्ची रोती नजर आई। अपराधियों के घरों के बाहर फोर्स तैनात किया गया है।

बहराइच जिले के अपर सत्र न्यायाधीश (ADJ) की कोर्ट ने 13 महीने 28 दिन में गुरुवार को फैसला सुनाया है। दो दिन पहले ही अदालत ने 13 अभियुक्तों में से 10 को मॉब लिंचिंग समेत कई धाराओं में दोषी करार दिया था। अदालत ने तीन आरोपियों खुर्शीद, शकील और अफजल को बरी कर दिया है।  सनद रहे कि बहराइच जिले के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर, 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। इसी दौरान राम गोपाल मिश्रा सरफराज के घर की छत पर चढ़ गया था। उसने वहां लगे इस्लामिक हरे झंडे को उतारकर फेंक दिया था। फिर भगवा झंडा फहराया था। इसपर सरफराज ने पहले सीने पर गोली मारी, फिर उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर मौत की नींद सुला दिया था।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More