SIR फॉर्म जमा करने के लिए भटक रहे आवेदक

Untitled 2 copy 11
  • SIR आशियाना क्षेत्र के सेंट्रल अकादमी केंद्र पर ढूंढे नहीं मिल रहे BLO
  • मतदाताओं की मदद करने के बजाए मीटिंग में जाने को बेताब दिखे BLO

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रदेश सरकार SIR   को लेकर जितनी गंभीर है वहीं BLO इस काम को कराने में खूब लापरवाही बरत रहे है। SIR फार्म जमा करने के लिए आशियाना क्षेत्र में BLO ढूंढे नहीं मिल रहे है। मजे की बात यह है कि SIR फॉर्म जमा करने गए आवेदकों के BLO फोन तक नहीं उठा रहे है। यह नजारा बुधवार को आशियाना स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल में देखने को मिला। इस केंद्र पर SIR  फार्म जमा कराने को लेकर आवेदक इधर उधर भटकते नजर आए। बीएलओ नहीं मिलने की वजह से कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार, एलडीए सेक्टर एल, सेक्टर के और सेक्टर के वन के आवंटियों का मतदान साथ आशियाना सेक्टर के स्थित सेंट्रल अकादमी बनाया जाता रहा है। इस मतदान स्थल पर इन इलाकों के लोगों के एसआईआर फार्म जमा करने का केंद्र बनाया गया है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब यह संवाददाता केंद्र पर हाल चाल लेने के लिए पहुंचा तो अजब गजब नजारा देखने को मिला। स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश करने बाद बाए ओर पांच छह कुर्सियां और दो टेबल लगी हुई थी। कुर्सियों पर एक महिला और तीन पुरुष (बीएलओ) विराजमान थे। महिला बीएलओ के पास एक महिला अपना एसआईआर फार्म भरवाने की मशक्कत में लगी हुई थी। पुराने दस्तावेजों के साथ आई महिला का नाम सूची में मिल नहीं रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद इस महिला को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

इसी दौरान करीब 60 की उम्र पार कर चुके एक बुजुर्ग प्रवेश करते हैं और पूछते है कि राजकुमार जी कौन है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अभी यही पर थे गोल मार्कट स्थित निर्वाचन कार्यालय गए होंगे। इस बुजुर्ग ने कई बार बीएलओ राजकुमार को फोन मिलाया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी फोन नहीं उठा। इसी दौरान हाथों में फार्म छह लेकर जमा करने आए एक व्यक्ति ने पूछा कि यह फॉर्म किसके पास जमा होगा। मौके पर मौजूद बीएलओ व्यक्ति को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी दौरान एलडीए सेक्टर एल से सरदारजी आए। उन्होंने मौजूद बीएलओ से बोला कि वह गोरखपुर रेलवे में तैनात थे, रिटायर होने के बाद उन्होंने यहां मकान बनवाया है। उन्हें मतदाता बनने का फार्म जमा है। मौजूद बीएलओ ने एक दूसरे से पूछा कि एलडीए सेक्टर एल किसके पास है। उन्होंने बताया कि वह है नहीं कल आना आज तीन बजे हमारी गोल मार्केट स्थित निर्वाचन कार्यालय पर मीटिंग बुलाई गई है हम सभी को वही पहुंचना है। हकीकत यह देखने को मिली कि एसआईआर को लेकर मतदाता तो काफी सक्रिय दिखे लेकिन बीएलओ को सहयोग नहीं मिलने की वजह से लोगों को निराश होकर बैरंग वापस होने को मजबूर होना पड़ रहा है। मालूम हो कि एसआईआर फार्म जमा करने की कल अंतिम तारीख (11 दिसंबर) है। केंद्र पर तैनात किए गए बीएलओ का यही रवैया रहा तो सैकड़ों की संख्या में लोगों को एसआईआर फार्म जमा करने से वंचित रह जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बनेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope नौकरी-व्यापार में होगा फायदा, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से […]

Read More
Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More