घबराइए मत, हर समस्या का होगा प्रभावी समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

66bec8716a7d2 yogi adityanath 163304186 16x9 1
  • जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
  • अफसरों से बोले मुख्यमंत्री, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
  • गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए मिलेगी भरपूर आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री
  • मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद बुधवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। आत्मीयता के पुट में ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। एक महिला ने मकान जला दिए जाने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम ने की गोसेवा, मोर को भी दुलारा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला में सीएम योगी के पहुंचने पर मोर भी उनके पास आ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने मोर को भी दुलारा और अपने हाथों से रोटी खिलाया।

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More