हरीश राव​त के माफी मांगने के बाद भी थम नहीं रहा सिखों का आक्रोश

WhatsApp Image 2025 12 10 at 10.29.23 AM

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सहारनपुर चौक ​स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर माफी मांगी और जोड़ा सेवा संगत की। हरीश रावत ने कहा कि सिख समाज के लोग शौर्य के प्रतीक हैं। हाल में ही हरक सिंह रावत रावत के दिए गए विवादित बयान के बाद सिख समुदाय में खासा आक्रोश नजर आ रहा है, जहां बीते दिनों हरक सिंह रावत के पुतले जलाए गए और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही गई। इस दौरान सिख समुदाय ने सतनाम के झंडों और तलवारों को लेकर पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के आवास का घेराव किया और उनके घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सिख समुदाय का कहना है कि हरक सिंह रावत द्वारा जो माफ़ी मांगी गई है। वह इस बयान के लिए काफी नहीं है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की जरूरत है। सिखों के गुस्से को भांपते हुए हरीश रावत ने बीच-बचाव करते हुए आए और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की गलती पर खुद गुरुद्वारे में जोड़ा सेवा संगत और लंगर सेवा की। बहरहाल, हरक सिंह रावत सिखों से माफी मांग ली है और पांवटा साहिब गुरुद्वारा में जाकर जूता सेवा भी की थी। दरअसल, उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव है और विधानसभा चुनावों में लगभग एक साल का समय रह गया है और 2017 से कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता से बाहर है। 2027 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता वापसी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर अभी से लगाना शुरू कर दिया है।

गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के नौ लोगों ने भी गंवाई जान

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह के बयान के बाद सिख समाज में रोष है तो वहीं कांग्रेस भी अपने आप को असहज महसूस कर रही है। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आढ़त बाजार गुरुद्वारे में पहुंचे और अरदास की। साथ ही उन्होंने जोड़ा सेवा संगत के जूते रखने का स्थान में जूते साफ किए। उन्होंने कहा कि जो गलती हुई है हम सिख समुदाय से उसकी माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के नाते जो गलती हुई है उसकी माफी मांगी है और इसका प्रायश्चित किया है। अब सिर्फ राजनीतिक चमकाने के लिए यह बयान बाजी की जाएगी,लेकिन महान सिख समुदाय ने हमें क्षमा कर दिया है।

Spread the love

Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More
Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Spread the love
Read More
Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More