गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के नौ लोगों ने भी गंवाई जान

Untitled 5 copy 8

देहरादून। गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच युवकों की जान चली गई। इसमें अल्मोड़ा के ही चार लोगों की भी मौत हुई है। इस दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है। गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच युवाओं की जिंदगी लील ली। मनीष सिंह, चंपावत के रहने वाले थे जबकि जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे। मृतक सतीश राणा अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। वह नाइट क्लब में काम कर माता-पिता और छोटे भाई की जिम्मेदारी उठा रहे थे। सतीश अपनी दो बहनों की शादी करवा चुके थे। नाइट क्लब अग्निकांड में सतीश राणा बुरी तरह झुलस गए थे और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, देवप्रयाग ब्लॉक के संकुल चंद्रबदनी गांव के जितेंद्र सिंह की भी इस भीषण अग्निकांड में मौत हो गई है। जितेंद्र और सतीश आजीविका के लिए गोवा के नाइट क्लब में काम करते थे। इसी क्लब में शेफ का काम करने वाले पौड़ी जिले के छानी गांव निवासी सुमित नेगी की भी मौत हो गई है। सुमित की मौत के बाद से गांव में शोक की लहर है। सुमित अपने परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी दो बहने हैं। सुमित के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि मां गृहणी है। सुमित की 8 महीने की बेटी भी है। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और देवप्रयाग विनोद कंडारी में इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

गोवा के अग्निकांड में अल्मोड़ा के चार निवासियों की भी दर्दनाक मौत हो गई है। उसे हादसे में जीवित बची एकमात्र महिला सदमे में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक परिवार के लोग दिल्ली में रहते थे और यह लोग छुट्टियां बिताने गोवा गए हुए थे। इस हादसे में विनोद कबड़वाल, उनकी भाभी कमला कबड़वाल और दो सालियों अनीता व सरोज जोशी की आग में जलकर मौत हो गई। विनोद ने अपनी पत्नी भावना को तो किसी तरह बाहर निकाल दिया था लेकिन खुद को वह बचा नहीं पाया। इस हादसे में पांच लोगों की जान जाने से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पूरा गांव शोकाकुल है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More