हरीश रावत ने हरक सिंह के विवादित बयान पर गुरुद्वारा पहुंचकर जताया खेद

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विवादित बयान के बाद सिख समाज में उपजा रोष अब राजनीतिक माहौल को भी प्रभावित कर रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सोमवार को देहरादून स्थित आढ़त बाजार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर सिख समुदाय से औपचारिक माफी मांगी। गुरुद्वारे पहुंचकर हरीश रावत ने संगत के सामने अरदास की और जोड़ा सेवा (जूता सेवा) करते हुए विनम्रता के साथ कहा कि “मुंह की फिसलन कई बार बहुत भारी पड़ जाती है। यदि अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो हम क्षमा प्रार्थी हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सिख समाज भारत की पहचान है और ऐसे समाज के सम्मान में किसी भी प्रकार की त्रुटि अस्वीकार्य है, और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है।

विश्व हिंदू परिषद सरस्वती प्रखंड की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिला दायित्व

हरक सिंह रावत के बयान से जहां सिख संगठनों ने नाराज़गी जताई है, वहीं कांग्रेस संगठन भी इस पूरे विवाद से असहज महसूस कर रहा है। स्थिति को संभालने के लिए हरीश रावत का गुरुद्वारा जाकर खेद प्रकट करना पार्टी का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले स्वयं हरक सिंह रावत भी सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। बावजूद इसके, सिख समाज की भावनाओं को शांत करने और स्थिति को सामान्य करने के लिए हरीश रावत की यह पहल राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।

हरीश रावत ने संगत के साथ लंगर सेवा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, महेंदर सिंह नेगी, ओमप्रकाश सती, गुलजार अहमद, दीप वोहरा, जसबीर रावत, कमल सिंह रावत सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More