विश्व हिंदू परिषद सरस्वती प्रखंड की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिला दायित्व

Untitled 7 copy 4

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के सरस्वती प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को एल्डिको उद्यान-दो स्थित शिव-शक्ति मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिला मंत्री धीरज सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में देश के मौजूदा हालात, हिंदू समाज की चुनौतियां और धर्म रक्षा निधि अभियान पर गहन चर्चा हुई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को जोड़ते हुए प्रखंड इकाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से धर्म रक्षा निधि के संग्रह व उपयोग, संगठन विस्तार तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि आज देश कई जटिल समस्याओं से जूझ रहा है और इनका समाधान हिंदू समाज की एकजुटता व संगठित शक्ति से ही संभव है। जिला मंत्री धीरज सोनकर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद देश के जटिल मसलों को प्राथमिकता के साथ हल करने में सदैव अग्रणी रही है। हमें अपने संस्कारों व संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अवध प्रांत के वरिष्ठ नेता शुभम सिंह सेंगर ने अपने उद्बोधन में दिवंगत अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों व बलिदानों को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन के साथ मजबूती से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में सरस्वती प्रखंड की नई टीम गठित की गई। ललित सक्सेना को कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह को मंत्री, चंदन गुप्ता को सहमंत्री, सरला सिंह व गिरीश गुप्ता को उपाध्यक्ष, पंडित बलराम पांडे को धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, सरिता द्विवेदी को मातृशक्ति संयोजिका, रत्ना चटर्जी व जया बोस को सह संयोजिका, प्रियंका त्रिपाठी को दुर्गावाहिनी संयोजिका, संदीप शुक्ला को बजरंग दल संयोजक तथा विनय तिवारी को सहसंयोजक बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ललित सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक के साक्षी सरस्वती प्रखंड अध्यक्ष अतुल मिश्रा तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी वी के सक्सेना, अखिलेश तिवारी इत्यादि सहित विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई से मातृशक्ति संयोजिका रेनू, दुर्गा वाहिनी संयोजिका बबिता पांडे, जिला संस्कार प्रमुख संजीव मिश्रा, सह संस्कार प्रमुख अरविन्द गुप्ता, जिला सह मंत्री नीरज शुक्ला, बीनू मिश्रा, संस्कार परीक्षा प्रमुख अरविन्द पांडे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में व्यापार मंडल संरक्षक व मीडिया प्रभारी पत्रकार विजय श्रीवास्तव व समाजसेवी दिग्विजय सक्सेना, शंकर शरण शुक्ल, मंजरी श्रीवास्तव आदि की गरिमामयी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। बैठक में धर्म रक्षा निधि अभियान को सफल बनाने एवं संगठन के विस्तार हेतु सामूहिक सहयोग और दृढ़ संकल्प पर बल दिया गया।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More