वोटर वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025 12 05 at 2.06.09 PM

नौतनवां महराजगंज!12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) विशेष गहन पुनरीक्षण वोटर अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके फल स्वरूप कई बीएलओ अपने बूथ के मतदाताओं का शत्-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर पूर्व निर्धारित 04 दिसम्बर को निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड कर एक मिशाल साबित किया, ऐसे बीएलओ के अथक प्रयास की सराहना करते हुए आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पालिका सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ शशि जायसवाल, सुमन शर्मा व मंजूबाला पाठक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों को वरीयता देते हुए सभी बीएलओ से इसका अनुसरण करने की अपील किया।

भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा और नकली एयरपोर्ट स्टैम्प के नागरिक गिरफ्तार

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “जिन बीएलओ ने अपने अथक प्रयास से उत्कृष्ट कार्य कर अपने कार्य को संपादित किया उनसे अन्य बीएलओ सबक लेकर बढ़े समय सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करे ताकि उनके भी प्रयास को उचित सम्मान मिल सके।

वोटर सम्मान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज,प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना शर्मा,सभासद अनिल मद्धेशिया,राकेश जायसवाल,अभय कुमार,अशोक कुमार व प्रमोद पाठक,आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरन शर्मा,धर्मेंद्र शाही आदि लोग उपस्थित रहे।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More
Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित प्रबंधिका ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया ए अहमद सौदागर Lucknow:  हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के […]

Read More