भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा और नकली एयरपोर्ट स्टैम्प के नागरिक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 12 05 at 5.37.55 PM
  • भारत आव्रजन कार्यालय की सतर्कता से पकड़ा गया युवक, ई-वीजा में गड़बड़ी और फर्जी डिपार्चर स्टैम्प से खुली पूरी पोल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर आव्रजन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे एक भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ई-वीजा और दिल्ली एयरपोर्ट के नकली डिपार्चर स्टैम्प के सहारे नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

सोनौली स्थित आव्रजन कार्यालय पर सोमवार को अधिकारियों ने जांच के दौरान एक युवक को संदिग्ध पाकर उसके दस्तावेजों की गहन जांच की। पासपोर्ट की जांच में दिल्ली एयरपोर्ट का डिपार्चर स्टैम्प नकली पाया गया, जबकि ई-वीजा में भी कई विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान पंजाब के मोहाली निवासी और वर्तमान में कनाडाई नागरिक विमल डांसी के रूप में हुई।

इंडिगो का हाहाकार: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस लिया

पूछताछ में सामने आया कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की तैयारी में था और इसी उद्देश्य से फर्जी स्टैम्प का उपयोग कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फर्जी स्टैम्प कहां और किसके माध्यम से तैयार किया गया।

भारत अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न होती तो युवक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए सीमा पार कर चुका होता। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में शोक पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ के ग्रेटर नोएडा में को उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक महिला उपनिरीक्षक रश्मि गौतम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिलने से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में आग का तांडव: राधिका अपार्टमेंट में दो की मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 4:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे लोगों के बीच चीख-पुकार […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पुलिसिया अत्याचार की पराकाष्ठा

अंग्रेजों से ज्यादा क्रूर हो गई है चिलुआताल थाने की पुलिस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा शिवम पांडे को बेरहमी से पीटने, कथित रूप से जूते चटवाने तथा उनकी माता पूनम पांडे के साथ मारपीट किए जाने का […]

Read More