जल्द धनवान बनने की चाहत: तस्करों और दलालों का जगह-जगह फैला जाल

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 33
  • जहीला कफ सीरप, किडनी, खून या फिर जिस्मफरोशी का धंधा बना मुसीबत
  • रिहायशी इलाके भी इनसे अछूते नहीं, लेकिन तस्करों का घून पूरे देश-प्रदेश भर में फैला है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जहरीला कफ सीरप, किडनी, खून या फिर जिस्मफरोशी जैसे घिनौने धंधे का घून पूरे देश-प्रदेश में फैला है, लेकिन इसका गढ़ इस दौर में गेस्ट हाउस, स्पा सेंटर या पार्लर हैं, जहां भोली-भाली लड़कियों की इज्जत का सौदा होता है। राजधानी लखनऊ सहित यूपी भर में पुलिस ने अबतक सैकड़ों खुलासा कर सैकड़ों की संख्या में लड़कियों और ग्राहकों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन इस गोरखधंधे में गिरावट नहीं आ सकी। हाल ही में यानी चार दिन पहले वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक महिला नेत्री के फ्लैट में छापेमारी की तो पता चला कि यहां स्पा पार्लर की आड़ में काफी दिनों से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से नौ लड़कियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह तो मानो बानगी भर है इससे पहले भी राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा चुका है।

गौर करें तो बीते 12 जून 2014 को लखनऊ के विपुल खंड स्थित एस्कार्ट गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की तो पता चला कि यहां काफी दिनों देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
एक जून 2021 को चिनहट पुलिस ने विकल्प खंड तीन में बने लग्जरी इन होटल में छापा मारकर मौके से विदेशी युवतियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया यह गोरखधंधा लोकल स्तर पर नहीं बल्कि ऑनलाइन के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर चल रहा था।
इससे पहले भी राजधानी लखनऊ में कई हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका। किसी न हास्टल की आड़ में तो पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चला रहा था।
बताया जा रहा है कि यहां बड़े दलालों और देह व्यापार का धंधा करने वालों का नेटवर्क इतना गहरा है कि वे शहर के विभिन्न इलाकों में गोरखधंधे की दुकान खोलकर धड़ल्ले से चला रहे हैं। इनका आतंक इतना है कि यह लोग रसूख और दबंगई के बूते भोली-भाली लड़कियों एवं महिलाओं की इज्जत का सौदा कर जल्द ही धनवान बनने की चाहत में जुटे हुए हैं।
हाल ही में वाराणसी पुलिस और बीते सालों लखनऊ पुलिस कई सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए लड़कियों व ग्राहकों को पकड़ कर जगह-जगह फैले इस कोढ़ को मिटाने की दिशा में कदम बढ़ाया, लेकिन इनकी ऊंची पहुंच ने पुलिस के मनोबल को तोड़ दिया, नतीजतन आज भी इनका आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बताते चलें कि बीते साल पुलिस ने राजफाश किया तो सामने आया कि दलाल स्कूल – कॉलेज की लड़कियां बताकर कस्टमर फंसाते हैं, चेहरा दिखाकर रेट तय होता है
ये लोग बकायदा बात करते हैं कि अगर आप देर रात तक आएंगे तो पहले बता दीजिए। हम स्टाफ को रोककर रखेंगे।

सूत्र बताते हैं कि राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड जैसे पॉश इलाके में एक नहीं ऐसे करीब दो दर्जन से अधिक अवैध स्पा सेंटर चल रहे हैं। इनके ऑनर ऑफिस के नाम पर पहले रूम किराए पर लेते हैं। फिर स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाते हैं। वे यहां काम करने वाली लड़कियों को कॉलेज गोइंग बताते हैं। ताकि रेट हाई मिले। कॉलेज की लड़कियों के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस भी दी जाती हैं। इनमें ऑन डिमांड बुकिंग, क्लब और पार्टी के नाम पर भी बुकिंग करते हैं।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की दी थी धमकी ए अहमद सौदागर Minor raped in Gudamba:  गुडंबा थाना क्षेत्र में अपने झांसे में फंसाकर नाबालिग लड़की की आबरू लूटने वाले दो नामजद आरोपितों को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला

घंटे भर तक चलता रहा मान-मनौव्वल, कार्रवाई के आश्वासन के बाद नीचे उतरी ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: न्याय की आस में दर-दर भटकने के बाद मूल रूप से गाजीपुर निवासी एक महिला ने जिंदगी समाप्त करने की ठानी। शुक्रवार सुबह वह आत्महत्या के लिए बाजारखाला थाना […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Wah Zindagi

तहसील स्मृति वाटिका पार्क में अतिक्रमण पर SDM का सख्त रुख

पत्रकारों से वार्ता के बाद SDM बृजेंद्र उपाध्याय ने फोन पर दिए स्पष्ट निर्देश Barabanki: तहसील रामसनेहीघाट के सामने स्थित प्रथम तहसीलदार स्वर्गीय हरिशंकर सिंह की स्मृति वाटिका पार्क में लगातार बढ़ती गुमटियों और अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार को प्रशासन ने आखिरकार सख्त रुख अपनाया। पूर्व में तहसीलदार स्तर से गुमटियां हटाने के निर्देश […]

Spread the love
Read More