गोमतीनगर: रिटायर्ड IAS अधिकारी के बंगले सामने महिला की मिली लाश

death 1
  • पुलिस का दावा शरीर पर नहीं मिले घाव के निशान
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी मौत की वजह
  • पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का किया प्रयास, लेकिन सफलता नहीं मिली

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में सोमवार को एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर के सामने एक महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताए जा रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं। जबकि आसपास के लोग महिला के साथ अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला की उम्र 48-50 वर्ष के करीब लग रही है।

गोमतीनगर क्षेत्र के विशाल खण्ड -2 में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का बंगला है। सोमवार सुबह राहगीरों ने एक महिला का शव आवास के बाहर देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में गोमतीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वीआईपी इलाके में महिला का शव बरामद होने से हडकम्प मच गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला घटनास्थल तक कैसे पहुंची। वहीं घटनास्थल के आसपास रहने वालों ने बताया कि महिला को इससे पहले यहां पर नहीं देखा गया है।

Spread the love

Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

  Lohagarh Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुई एक कथित दुर्घटना ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और […]

Spread the love
Read More