बलिया: लापता दस वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या, इलाके में सनसनी

murder
  • कातिलों की तलाश में पुलिस जुटी, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे बेखौफ हत्यारों का कहर थम नहीं रहा है। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में घर लापता हुए दस वर्षीय मासूम बच्चे की की हत्या कर कातिलों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बताया जा रहा है कि मासूम रविवार को अचानक खेलते-खेलते घर से लापता हो गया था। पुलिस और परिजन रातभर खोजते रहे लेकिन सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह उसका शव बोरी में पड़ा मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडरिया गांव की है। उन्होंने बताया कि फेफना पुलिस को रविवार की रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि शिवम वर्मा उर्फ यशवंत शाम के समय घर के सामने खेलते-खेलते लापता हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर रात तीन बजे तक आसपास तलाशी की लेकिन कुछ नहीं मिला। अमडरिया गांव में रविवार को दो शादियां थी।

एसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 साल के शिवम वर्मा का शव बोरे में बंधा हुआ गांव के एक मकान के पास मिला है। सोमवार को सुबह ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी तो पुलिस को उन्होंने सूचित किया। सूचना मिलते ही वह खुद और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वारदात के खुलासे के लिए खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कुछ इनपुट मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बच्चे की दशा देख बदहवास हो गए परिजन

जहां बच्चे का शव मिला है, वहां पर सुबह से भीड़ एकत्रित हो गई। बच्चे के माता-पिता और परिजन बेटे की मौत से इस कदर टूट गए हैं कि गांव वालों और पुलिस के संभालने नहीं संभल रहे। परिजन रो-रोकर बेहोश हो जा रहे हैं। घटना से गांव में मातम का माहौल है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More
Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More