पूर्व चेतावनी और प्राकृतिक सुरक्षा प्रणालियों की बेहतर समझ विकसित करनी होगी: राज्यपाल

Untitled 13 copy

देहरादून। विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2025 के अंतिम दिन नवाचार, समावेशन और आपदा प्रबंधन विषयों पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज.(रि.) गुरमीत सिंह रहे। राज्यपाल ने कहा कि विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एक आयोजन नहीं अपितु आपदा प्रबंधन और मानवता की सेवा के लिए एक आन्दोलन है। आपदा के बाद आंकलन के बजाय हमें पूर्व चेतावनी और प्राकृतिक सुरक्षा प्रणालियों की बेहतर समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा आपदाओं का समाधान राजनीतिक इच्छाशक्ति, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा आधुनिक तकनीकों के संतुलित प्रयोग से निकलेगा। आपदा प्रबंधन संतुलन और स्थिरता का विज्ञान है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विज्ञान सम्मेलन के विजेताओं को युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित भी किया। साथ ही राज्य के 95 ब्लॉक से प्रीमियर लीग में चुनकर आए विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने तीन दिवसीय समारोह की उपलब्धियां, सुझाव से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा विजय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है । साथ ही उन्होंने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के देहरादून डिक्लेरेशन को पढ़ा । समारोह के अतिथि पद्मश्री पद्मभूषण डा अनिल प्रकाश जोशी ने सुझाव देते हुए कहा कि विगत दशक के जलवायु परिवर्तन के आँकड़ों का अध्ययन किया जाना चाहिए और इससे हमने क्या सीखा उसके अनुरूप उचित भविष्य की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख एवं माननीय सदस्य राजेंद्र सिंह ने आपदा प्राधिकरण द्वारा तैयार एप्लीकेशन सचेत और आपदा मित्र की जानकारी दी और प्राधिकरण द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से सबको अवगत कराया।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More