महराजगंज जिले के घुघली निवासी दो युवकों की चेन्नई में मौत, गांव में मातम

Untitled 6 copy 38
  • परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज जिले के घुघली के पिपरिया करजहा गांव के निवासी दो युवकों की चेन्नई के एक हादसे में मौत हो गई है। कुछ माह पूर्व दोनों चेन्नई कमाने गए थे और एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में काम करते थे। वहां एल्यूमिनियम गलाते समय टंकी ओवरफ्लो होने से दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शव आने पर बाद गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिपरिया करजहा निवासी शिव कुमार यादव (25) वर्ष व इंद्र भूषण पटेल (37) वर्ष कुछ माह पूर्व चेन्नई कमाने गए थे। शिव कुमार दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। जबकि इंद्र भूषण पटेल अपने दो दो भाइयों में बड़ा था।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व चेन्नई में दोनों एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में काम कर रहे थे। एल्यूमिनियम गलाते समय टंकी से ओवर फ्लो होने पर वे दोनों झुलस गए। साथ में काम कर रहे अन्य साथियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की अलग-अलग दिनों में मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात दोनों का शव गांव आया तो कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए भी लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। शनिवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार घुघली के बैकुंठी श्मशान घाट पर कर दिया गया।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Spread the love

Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

  Lohagarh Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुई एक कथित दुर्घटना ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और […]

Spread the love
Read More