लक्ष्य पर ध्यान दें काम बनते चले जाएंगे…जानें लें क्या है राशियों में

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आज आप का राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

वृषभ : आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग हैं।

मिथुन : आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। नौकरी में सम्मान बढेगा। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें।

कर्क : आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आज आपके आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

ये भी पढ़े

एक सिपाही कारागार विभाग के आला अफसरों पर भारी!

सिंह : आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। आज आप ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा।

कन्या : आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

तुला : अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य मैं लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा होगीं।

वृश्चिक : आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।

ये भी पढ़े

नाखूनों पर सफेद धब्बे: न्यूट्रिशन की कमी या गंभीर बीमारी का संकेत?

धनु : आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे।

मकर : आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपके बहुत खुशी होगी। आज आप के राजनैतिक क्षेत्र में असमंजसपूर्ण स्थिति बनी रहेगी।

कुम्भ : आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आप के विरोधी शांत रहेंगे। शादी विवाह की वार्ता संभव है। नफऱत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन : आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।।

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा: चौकी के अंदर नाबालिग छात्र की पिटाई, दो दरोगा निलंबित

पूछताछ के बहाने थाने बुलाए गए 15 वर्षीय छात्र को दी गई थर्ड डिग्री, हाथ में हुआ फ्रैक्चर ताऊ से चौकी में मांगी गई थी 10 हजार रुपये की घूस ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में पुलिस चौकी के भीतर नाबालिग छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

न्यायालय को बम से उडाने की दी थी धमकी

यूपी ATS नें किया गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी ATS  नें VPN  का पेड वर्जन प्रयोग कर अलग अलग लोगों से वाइफाई कनेक्शन लेकर अपनी पहचान छुपाने का हर संभव प्रयास कर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल करने वाले आरोपी विशाल रंजन को आजमगढ़ […]

Read More
Entertainment homeslider

अभिनेता संजय दत्त का हुआ जोरदार स्वागत, भीड़ ने किया मायूस

निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से रोड शो में पहुंचे फिल्म अभिनेता बंगला बाजार में लोगों ने छतों से फूल बरसाकर किया संजय दत्त का स्वागत नया लुक संवाददाता लखनऊ। पर्यावरण जागरूकता रोड शो करने बंगला बाजार आए मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त का एक तरफ जोरदार स्वागत हुआ तो वहीं दूसरी ओर […]

Read More