ADG कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी से तीन लाख की ठगी

Fraud NayaLook
  • साइबर जालसाजों ने सामान पर 50 प्रतिशत छूट का प्रलोभन देकर खाते में ट्रांसफर कराई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगरा ADG  जोन के दफ्तर में तैनात मुख्य आरक्षी से तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य आरक्षी की तहरीर पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी से सामान लेने पर 50 प्रतिशत की छूट का प्रलोभन देकर रकम की ठगी हुई है। मुख्य आरक्षी का आरोप है कि आरोपी तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ये भी पढ़े

शादीशुदा आशिक के प्यार में पड़कर 22 साल की आयत ने गंवाई जान

एडीजी जोन कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी चरन सिंह वीआईपी प्रोटोकॉल का काम देखते हैं। चरन सिंह की तहरीर के मुताबिक उनकी मुलाकात ताजगंज स्थित एक होटल मैनेजर रजत तिवारी से हुई थी। रजत तिवारी ने जोधपुर (राजस्थान) के अंकित रायल से मुलाकात कराई थी। अंकित जयपुर में रहता है। अंकित ने खुद को ई-कॉमर्स कंपनी में रिटेल सहायक मैनेजर बताया।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

बातचीत में अंकित ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी से प्रत्येक सामान 50 प्रतिशत की छूट पर है। इसी बात का झांसा देकर तीन लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। सामान नहीं पहुंचने पर फोन किया तो उसने बहाना बनाना शुरू कर दिया। जिस पर मैं अंकित के घर गया तो आरोपी ने दो लाख रुपये का चेक दिया। मगर उस बैंक खाते में रुपये नहीं थे। इसके बाद से आरोपी धमकी दे रहा है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मुख्य आरक्षी की तहरीर पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More
Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More