सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को मिली बड़ी डील

Untitled 15 copy 21

नई दिल्ली। सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल न कर पाई हो, लेकिन उनकी की फैन फॉलोइंग और उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता नजर आ रही है। देशभक्ति पर आधारित इस बड़े स्केल के एक्शन ड्रामा को निर्देशक अपूर्व लाखिया बना रहे हैं, जिन्होंने आमिर खान की ‘लगान’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़े

एक और मुस्कान : नीले ड्रम के बाद अब किचन में ही दफना दिया पति

रिलीज से पहले ही 325 करोड़ का मेगा डील

रिपोर्ट के अनुसार, जियो स्टूडियोज ने सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सभी प्रमुख अधिकारों को लगभग 325 करोड़ रुपये की जबरदस्त रकम में खरीद लिया है। इस भारी-भरकम डील में फिल्म के ऑडियो संगीत अधिकार, सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स और थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स सभी शामिल हैं। यह सौदा न सिर्फ सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी प्री-रिलीज़ डील में से एक माना जा रहा है, बल्कि हाल के वर्षों में हिंदी फिल्म उद्योग की भी प्रमुख मेगा-डील्स में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़े

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘मस्ती-चार’ का जादू

सलमान की फिल्म के लिए बड़ी उम्मीदें

सालों से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई आराम से करती आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी अगर इसी रेंज की कमाई या उससे बेहतर प्रदर्शन करती है, तो जियो स्टूडियोज निर्माताओं को 325 करोड़ रुपये से अधिक राशि भी दे सकता है। हालांकि, यदि फिल्म अपेक्षित आंकड़ों तक नहीं पहुंच सकी, तो भुगतान की राशि उसी हिसाब से एडजस्ट की जाएगी। यह मॉडल हाल में बड़े बजट की फिल्मों में स्टूडियो द्वारा अपनाया जाने वाला एक सुरक्षित और व्यवहारिक तरीका बन चुका है।

ये भी पढ़े

लिव इन रिलेशनशिप की अपार सफलता के बाद अब अनैतिक संबंधों की नई भसड़ झेलने को तैयार रहिए,जिसका नाम है Unicorn Relationship

2026 में रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान‘

फिल्म को 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह निश्चित है कि यह सलमान खान की फिल्मोग्राफी में एक और हाई-इम्पैक्ट देशभक्ति फिल्म होगी। बड़े पैमाने पर युद्ध सीक्वेंस, भावनात्मक कहानी और दमदार एक्शन के कारण यह फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, […]

Spread the love
Read More
Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल जलवा, Prime Video की टॉप 10 में एंट्री!

Don’t Be Shy: युवा दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना रही फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ने अब ग्लोबल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कुछ ही दिनों में Prime Video की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। […]

Spread the love
Read More