
Don’t Be Shy: युवा दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना रही फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ने अब ग्लोबल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कुछ ही दिनों में Prime Video की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म इस सप्ताह दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी फिल्मों में सातवें स्थान पर रही।
फिल्म की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर ‘डोंट बी शाय’ ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म की कहानी दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, सपनों और जिंदगी में आगे बढ़ते हुए बड़े होने की उलझनों को एक युवा नजरिए से पेश करती है।
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने किया प्रोड्यूस
‘डोंट बी शाय’ की कहानी श्रीति मुखर्जी ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर Eternal Sunshine Productions के तहत किया है। वहीं, ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी इसके सह-निर्माता हैं।

फिल्म में चार नए कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा गया है। आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी ने कहानी के प्रमुख किरदार निभाए हैं। नए चेहरों और फ्रेश कहानी के साथ फिल्म युवाओं की सोच, रिश्तों और बदलती भावनाओं को पर्दे पर पेश करती है।
क्या है ‘डोंट बी शाय’ की कहानी?
फिल्म की कहानी श्यामिली ‘शाय’ दास यानी आरुषि बजाज के इर्द-गिर्द घूमती है। शाय एक आत्मनिर्भर लड़की है, जिसने अपनी जिंदगी को काफी सोच-समझकर व्यवस्थित कर रखा है। बाहर से उसकी जिंदगी भले ही परफेक्ट नजर आती हो, लेकिन अचानक बदलते हालात उसकी पूरी दुनिया को उलझा देते हैं। जिंदगी को दोबारा संभालने की कोशिश के बीच शाय खुद को दो अलग-अलग रिश्तों के बीच उलझा हुआ पाती है।
एक तरफ उसे अमीर और लोकप्रिय मयंक यानी पीयूष खाटी के लिए रोमांटिक भावनाएं महसूस होती हैं, तो दूसरी तरफ उसके बचपन का बिछड़ा दोस्त ध्रुव यानी अंश दुग्गल उसकी जिंदगी में वापस आता है। कहानी में उस वक्त एक नया ट्विस्ट आता है, जब कॉलेज और शाय की जिंदगी में रहस्यमयी लेकिन चुलबुली तारा यानी बियांका अरोड़ा की एंट्री होती है।
रोमांस, दोस्ती और कॉमेडी का मजेदार तड़का
‘डोंट बी शाय’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। फिल्म में दोस्ती, रोमांस, हास्य, दिल टूटने और खुद को समझने की कोशिश को एक साथ पिरोया गया है। शाय की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कब नए रिश्तों और अनिश्चित परिस्थितियों के बीच उलझ जाती है, यही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है।
ये भी पढें
गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां
फिल्म में युवाओं की जिंदगी के उस दौर को दिखाया गया है, जब सपने बड़े होते हैं, रिश्ते नए होते हैं और भविष्य को लेकर कई सवाल मन में चलते रहते हैं। भारतीय रंग और भावनाओं से जुड़ी इस कहानी ने अब ग्लोबल दर्शकों तक भी अपनी पहुंच बना ली है।
ग्लोबल टॉप 10 में पहुंची फिल्म
रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर ‘डोंट बी शाय’ का Prime Video की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में पहुंचना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गैर-अंग्रेजी फिल्मों की ग्लोबल रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचकर फिल्म ने यह दिखाया है कि युवा कहानियां और भारतीय भावनाएं अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच बना रही हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां
राज्यसभा में सपा के दो पत्ते खुले, तीसरी सीट ने बढ़ाई बेचैनी
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट
‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा
गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां


One thought on “‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल जलवा, Prime Video की टॉप 10 में एंट्री!”
Comments are closed.