स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मिली जमीन की हरी झंडी, 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं : रेखा आर्या

Untitled 10 copy 28

देहरादून । लंबे समय से अटकी प्रदेश की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना आखिर आगे बढ़ चली है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण पर सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय के संचालन का मार्ग साफ हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद बताया कि यूनिवर्सिटी में 2026 के शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस प्रकरण की फाइल दो–तीन बार वन विभाग से वापस लौटी थी, लेकिन अब दोनों विभागों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक पद सृजन की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, जिसका शिलान्यास राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था, उसमें भी अगले साल से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अक्टूबर तक की सभी धनराशि खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। आगे की जरूरतों के लिए बजट मांग भेजने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग अब पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने हेतु यह प्रस्ताव शासन को भेजेगा कि अधिसंख्य पदों का सृजन खेल विभाग में ही किया जाए, ताकि अन्य विभागों में उत्पन्न होने वाली पूर्व की समस्याओं से बचा जा सके। मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में इस पर नाराजगी भी जताई कि खेल विभाग के लिए निर्धारित आबकारी विभाग से ₹1 प्रति बोतल सेस की राशि अब तक विभाग को प्राप्त नहीं हो सकी है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More