गुलदार को मारने का आदेश नहीं होने पर पीड़ित ग्रामीण गुस्से में, सड़क जाम की

Untitled 8 copy 31

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश जारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणो ने करीब 1 घंटे तक हाईवे जाम रखा। प्रशासन के 24 घंटे के भीतर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के डोभाल ढांढरी में महिला पर हमला के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गडोली के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम, रेंजर, पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण गुलदार को मारने व गुलदार को शेडयूल वन की श्रेणी से हटाने और गुलदार को मारने की मांग पर अडे रहे। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, विनोद दनोशी, गौरव चंदोला आदि शामिल रहे।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More