फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं दो बांग्लादेशी महिलाएं, बबली खातून बन गई भूमि शर्मा

Untitled 22 copy 14

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पूरे राज्य में संचालित ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह दोनों पहचान छिपाकर यहां रह रहे थे। दोनों ने पहचान छिपाकर स्थानीय युवकों से शादी भी कर ली और फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नागरिकों में हड़कम्प मचा हुआ है।

पहले प्रकरण में पुलिस को देहराखास क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला की सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना वास्तविक नाम बबली खातून पत्नी मोहम्मद मुनजु, निवासी गायबंदा, बांग्लादेश बताया। उसके पास से भूमि शर्मा नाम से बनाए गए फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड तथा बबली बेगम नाम से एक बांग्लादेशी आईडी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि बबली खातून कोविड काल के दौरान अवैध रूप से भारत में घुस आई थी और वर्ष 2021 में देहरादून पहुंची। वर्ष 2022 में उसने नाम बदलकर एक स्थानीय युवक से विवाह किया और इसी पहचान के आधार पर विभिन्न फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवा लिए पुलिस ने उसके विरुद्ध धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा तथा विदेशी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़े

लिव इन रिलेशनशिप की अपार सफलता के बाद अब अनैतिक संबंधों की नई भसड़ झेलने को तैयार रहिए,जिसका नाम है Unicorn Relationship

दूसरे मामले में कारगी रोड, कालिंदा विहार फेज दो से एक अन्य महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बॉबी खातून निवासी बोगुरा, बांग्लादेश बताया. उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति मिली। उसने बताया कि वह वर्ष 2023 में चोरी-छिपे भारत आई थी और देहरादून में मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी। संबंधित महिला को नियमों के अनुसार जल्द ही बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope मेष :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 […]

Spread the love
Read More
Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More