साइबर जालसाजों की हकीकत: नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी

Untitled 11 copy 23
  • हुआ राजफाश, सरगना सहित दो जालसाज चढ़े साइबर पुलिस के हत्थे
  • कईयो लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर फरार चल रहे थे आरोपी
  • फर्जी दस्तावेज के अलावा 498490 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीट परीक्षा में कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर साइबर टीम ने बुधवार को कठौता चौराहे के पास से सरगना सहित दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से फर्जी सीपीयू, वाई-फाई डोंगल, आउटर, मोहर, चेकबुक के अलावा कई फर्जी दस्तावेज व 498490 रूपए की नकदी बरामद हुई है। साइबर सेल के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि इस साइबर सेल टीम ने बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के थाना वरूण क्षेत्र स्थित फतेहपुर निवासी अभिनव शर्मा उर्फ प्रेम शंकर विद्यार्थी उर्फ राजीव सिंह उर्फ संजीव सिंह उर्फ सर्वेश शुक्ला व सराई समस्तीपुर बिहार निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो देश भर में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह लोग नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर अबतक सैकड़ों छात्रों के अभिभावकों से देश व प्रदेश के नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

ये भी पढ़े

चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित, युवक गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि पुलिस की पकड़ में आया आरोपी अभिनव शर्मा उर्फ प्रेम शंकर विद्यार्थी ने पूछताछ में बताया कि वह शिक्षा क्षेत्र में एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, बीफार्मा व अन्य कोर्सेस में दाखिला के नाम पर अलग-अलग राज्यों में हाईटेक अपराध करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले पटना से सहारनपुर पेशी पर जाते समय ट्रेन से कूदकर भाग निकला था तभी से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान अन्य सहयोगियों की मदद से पहचान पत्र लेकर अलग-अलग शहरों एडमिशन कराने का आलीशान दफ्तर खोलकर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर अपनी बातों में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई बटोर फुर्र हो जाता था।

ये भी पढ़े

सेलिना जेटली बोली…पति ने सीमा लांघ डाली…

इनके अलावा कई भी लोग हुए ठगी का शिकार

जनपद आजमगढ़ व हाल पता निवासी इंदिरा नगर निवासी विजय बहादुर , 45 लाख रुपए, राजेश वर्मा से बीस लाख रुपए, दीपक से 28 लाख रुपए प्रीति, सिंह से 23 लाख रुपए, अनिल कुमार से 18 लाख रुपए, स्मिता राव से 45 लाख रुपए तो महज बानगी भर है बताया जा रहा है कि ठगों ने अबतक कई लोगों से करोड़ों रुपए डकार चुके हैं।

ये भी पढ़े

कलियर में अवैध धार्मिक ढांचे को प्रशासन ने ढहाया

लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर विदेश में ऐश कर रहे थे आरोपी

डीसीपी साइबर सेल कमलेश दीक्षित के मुताबिक इस गिरोह का सरगना प्रेम शंकर विद्यार्थी है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए बताया कि लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के बाद दुबई सहित अन्य विदेशों में जाकर महंगे होटलों में एशो-आराम करते थे। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो 70 से अधिक शहरों गोरखपुर व वाराणसी सहित फर्जी संस्था खोलकर लोगों को नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More