सेलिना जेटली बोली…पति ने सीमा लांघ डाली…क्रूरता और हिंसा का लगाया आरोप

Untitled 8 copy 30
  • क्रूरता और हिंसा का लगाया आरोप

नई दिल्ली। चर्चित और विवादित अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार सोशल मीडिया में छायी हुईं है… इस बार उनके निशाने पर उनके ही सगे पति है और उन्होंने उन पर क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पिछले काफी समय से यूएई में फंसे अपने रिटायर्ड मेजर भाई विक्रांत कुमार जेटली को लेकर वो सोशल मीडिया में सक्रिय रहीं है। इस बार वो फिर चर्चा में है पर इस बार मामला भाई का नहीं बल्कि उनके पति का है। जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करा दिया है।

उन्होंने पति पर पर क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मुंबई में दर्ज करवाई गई अपनी इस शिकायत में बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पर क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बता दें कि यह कानूनी कार्रवाई UAE में डीटेन किए गए उनके भाई के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट में मदद की गुहार लगाने के बाद की गई है। आपको बता दें कि- मुंबई की एक अदालत ने हाग को इस मामले में नोटिस जारी किया है।

बता दें कि सेलिना जेटली हाल ही में अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली के लिए मदद मांगने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके भाई 14 महीने से संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं। इस बीच, अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि सेलिना की पारिवारिक लाइफ में जबरदस्त उठापटक है। एक्ट्रेस ने अपने पति, ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन पीटर हाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वहीं सोशल मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत कोर्ट में अपनी शिकायत दायर की है। उन्होंने अपने हसबैंड पर क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मुंबई की एक कोर्ट ने हाग को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस मामले में आरोपों और अगली सुनवाई की तारीखों को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिली है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More