रायबरेली: ट्यूबवेल पर सो रहे युवा किसान की बेरहमी से हत्या

hatya NayaLook
  • खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रायबरेली जिले चंदापुर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे युवा किसान की ट्यूबवेल पर सोते समय कुछ लोगों ने किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया।उसका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

Hey Bhagwan! शादी के एक दिन पहले लेखपाल ने की आत्महत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवा किसान 35 वर्षीय विनीत सिंह उर्फ समर जीत सिंह खेती कर परिवार का जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह विनीत अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था। मंगलवार सुबह जब कुछ मजदूर धान की कटाई के लिए वहां पहुंचे, तो चारपाई पर विनीत का शव खून से लथपथ पड़ा देख उनके होश उड़ गए। मजदूरों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भाई अमरजीत सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने बताया कि विनीत पिछले 5 सालों से घर के बजाए ट्यूबवेल पर ही रहता था और वहीं से खेती-किसानी का पूरे परिवार जीवन यापन करता था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि हमारे भाई की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। सुबह जब हमें सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे। उसके सिर में गहरे घाव थे। किसने इतनी बेरहमी से मारा, कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

ये भी पढ़े

गोसाईगंज: न कातिलों का सुराग और न ही हुई शवों की शिनाख्त

हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि युवक ट्यूबवेल पर सोया हुआ था, तभी किसी ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसने हत्या की इसका पता लगाने के लिए स्पेशल टीमें लगा दी गई हैं। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More