Hey Bhagwan! शादी के एक दिन पहले लेखपाल ने की आत्महत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

suicide

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फतेहपुर जिले के बिदकीं कोतवाली क्षेत्र स्थित खजुहा कस्बे निवासी 25 लेखपाल सुधर कुमार ने हल्दी-मेहंदी की रस्म के बाद खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुधीर खजुहा ब्लाॅक के सुल्तान गढ़ में लेखपाल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि सुधीर जहानाबाद विधानसभा में SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) का काम कर रहे थे। आत्महत्या के पीछे अधिकारियों द्वारा छुट्टी न दिए जाने और प्रताड़ित करने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े

खुशियां एक पल में मातम में बदल गई, जब हुई ऐसी घटना

सुधीर कुमार परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे में रहते थे। घर में मां रामकुमारी, भाई जंगबहादुर, भाभी और बहन रोशनी रहती हैं। पिता श्याम की भी मौत हो चुकी है। भाई और बहन की शादी हो चुकी है। दो दिन पहले ही बहन रोशनी और भाई शादी के सिलसिले में गांव आए थे। सोमवार रात घर में शादी की रस्में (हल्दी-मेहंदी) थी। रस्मों के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

इसके बाद सुधीर अपने कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किसी काम के सिलसिले में बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया. जहां सुधीर का शव मिला। आननफानन परिजन सुधीर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी पुलिस ने दस मिनट में बचाई जान

इंस्टाग्राम पर “बॉय-बॉय” पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रहा था 18 साल का युवक ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट और पुलिस की तत्परता से एक युवक की जिंदगी बच गई।यूपी के बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी में 18 साल के युवक ने प्रेमिका से शादी न होने के गम […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More