माता हुई कुमाताः अपने ही बेटा का किया किडनैप

Untitled 11 copy 20

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ में पैसे की हवस और अपने महंगे शौक पूरे करने की चाह में एक मां इतनी गिर गई कि उसने खुद अपने बेटे की किडनैपिंग की साजिश रच डाली। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ से सामने आया है। मेरठ की सरधना थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने प्रेमी को फंसाकर उससे मोटी रकम ऐंठने की योजना बनाई थी। पुलिस ने महिला के अपहृत बेटे को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

मिली जानकारी के अनुसार  सरधना थाना क्षेत्र के दबथुआ गांव निवासी सोनिया का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह इस समय अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच उसका गांव के ही मोहित नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। सोनिया ने मोहित से शादी की ख्वाहिश जताई तो मोहित ने मना कर दिया, जिस पर सोनिया ने मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था और समझौते के एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की थी। मोहित के परिजनों ने कुछ रकम देकर उसकी जमानत कराई, लेकिन बाकी पैसे न मिलने पर सोनिया ने नया खेल रचा।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने अपने साथी नोएडा निवासी संजय की मदद से अपने दस वर्षीय बेटे को खुद ही गायब कराने की योजना बनाई। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए उसने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए और बच्चे को संजय के साथ नोएडा भेज दिया। इसके बाद सोनिया ने प्रेमी मोहित और उसके तीन रिश्तेदारों पर बच्चे के अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि अपहरण के दौरान सोनिया के घर के कैमरे बंद थे तो पुलिस को सोनिया पर शक हुआ। पूछताछ में सोनिया ने आखिरकार सच उगल दिया। पुलिस ने महिला और उसके साथी संजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है। मोहित की मां इंद्रेश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Spread the love

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More