गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में राज्य में फिल्म उद्योग के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना

Untitled 4 copy 30

गोवा/देहरादून। गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में शनिवार को Knowledge Series का आयोजन किया गया। नालेज सीरीज का विषय “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” रखा गया, जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के बढ़ते सिनेमाई प्रभाव, नई फिल्म नीति और राज्य में फिल्म निर्माण के लिए विकसित किए जा रहे अनुकूल वातावरण पर चर्चा की गई। सत्र का संचालन निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता यशस्वी जुयाल द्वारा किया गया। उन्होंने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बेहतरीन लोकेशन और फिल्म-फ्रेंडली वातावरण के कारण आज देश दुनिया के सिनेमा में उभरता हुआ महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

सत्र के प्रमुख वक्ता डॉ. नितिन उपाध्याय, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद ने राज्य की नई फ़िल्म नीति-2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य की नई फिल्म नीति लागूं की गई है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर नई फिल्म नीति में फिल्म इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। फिल्म परिषद द्वारा सिंगल विंडो ऑनलाइन शूटिंग परमिशन सिस्टम, सब्सिडी संरचना और स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, शूटिंग प्रक्रियाओं का सरल, तेज और पारदर्शी होना फ़िल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल एक लोकेशन-स्टेट नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा प्रोडक्शन फ्रेंडली प्रदेश बनता जा रहा है, जहाँ कंटेंट क्रिएशन, टैलेंट डेवलपमेंट, फिल्म इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी सहयोग समानांतर रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में राज्य में बढ़े शूटिंग वॉल्यूम, OTT कंटेंट की उपस्थिति और अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन कंपनियों की रुचि का भी उल्लेख किया।

WhatsApp Image 2026 05 08 at 3.22.19 PM
Entertainment

बॉबी के बंदर को मिला दबंग का साथ, अब टीजर में देखिए क्या है मामला

सलमान खान ने ‘बंदर’ का टीज़र किया शेयर, अपने फैंस से की देखने की अपील बॉबी के नए अवतार को देखने के लिए फैंस हो रहे हैं बेकरार, पांच जून को सिनेमाघर पहुंचेगी बंदर श्री लक्ष्मी जबरदस्त वेबसीरीज आश्रम से खुद को एक दमदार एक्टर के रूप में स्थापित कर चुके बॉबी देओल को बॉलीवुड […]

Read More
Entertainment

रामायण के ‘केवट’ कौस्तुभ त्रिवेदी को नहीं मिला स्टारडम, गुमनामी में दुनिया को कहा अलविदा

रामानंद सागर की ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक माना जाता है। 80 के दशक में प्रसारित हुए इस शो ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। आज भी जब इस धारावाहिक का नाम लिया जाता है तो अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी जैसे कलाकारों […]

Read More
राज्यपाल बनाम विजय विवाद
Entertainment

राज्यपाल बनाम विजय विवाद विवाद में कूदे प्रकाश राज, बोले- जनादेश का सम्मान जरूरी

राज्यपाल बनाम विजय विवाद; तमिलनाडु में इन दिनों राजनीतिक माहौल काफी गर्म दिखाई दे रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने को लेकर की गई टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में अभिनेता […]

Read More