PM मोदी द्वारा अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

Untitled 30 copy 6

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सहित देश के कई विशेष अतिथियों एवं VIP के शामिल होने के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। SP सोमेन्द्र मीना ने शनिवार को सीमाई थानों और बॉर्डर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। SP ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने ठूठीबारी थाना एवं इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र, परसा मलिक थाना क्षेत्र, बरगदवा थाना एवं बॉर्डर इलाके का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल एवं सीमा सुरक्षा दलों के साथ संयुक्त रूप से सीमा की संवेदनशीलता का मूल्यांकन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व जवानों को निर्देशित किया कि सीमा पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग की जाए। किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बल दिया कि आगामी ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा चक्र और मजबूत किया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। SP मीना ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की प्रतिष्ठा और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है।

इसलिए पुलिस का दायित्व पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, गश्त को मजबूत करने तथा बीट-डोमिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया।  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा है कि अयोध्या में प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमाई क्षेत्रों में खास सतर्कता बरती जा रही है। बॉर्डर से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सजग व सतर्क हैं। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More