नेपाल में आम चुनावों के दौरान सेना की तैनाती की सिफारिश

Untitled 28 copy 5
  • बारा जिले के कई हिस्सों से कर्फ्यू हटा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू । नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने आगामी आम चुनावों में सुरक्षा के लिए सेना तैनात करने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय ने एकीकृत सुरक्षा योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। इस बीच, बारा जिले के कुछ हिस्सों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, जहां पहले हिंसक झड़पें हुई थीं, और अब स्थिति सामान्य हो रही है। नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पांच मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना तैनात करने की सिफारिश की है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने गुरुवार को देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह सलाह दी।

रक्षा सचिव सुमन राज आर्याल और एनएससी के सदस्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के उद्देश्य से ये सिफारिश की गई है। गृह मंत्रालय ने चुनावों के लिए एक एकीकृत सुरक्षा योजना को पहले ही मंजूरी दे दी है और इसे कार्यान्वयन के लिए सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को भेज दिया है। इस योजना के तहत, प्रत्येक जिला अपनी सुरक्षा रणनीति तैयार करेगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच विभाग को तैनात करेगा। इस बीच, भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बारा जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कफ्यू हटा लिया गया और सामान्य स्थिति लौट आई। यह जिला जेन-जी प्रदर्शनकारियों और अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों से प्रभावित था। जिले में रोजमर्रा की गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही बाजार फिर से खुल गए, स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गईं और परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

Spread the love

India-Africa Relations
International

भारत-अफ्रीका दोस्तीः कोटे डी आइवर में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बने विदेश राज्यमंत्री

शाश्वत तिवारी India-Africa Relations:  भारत और अफ्रीका के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय और रणनीतिक रिश्तों को एक नया आयाम मिला है। भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (आइवरी कोस्ट) का एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। यह उच्च स्तरीय यात्रा कोटे डी आइवर सरकार के विशेष निमंत्रण पर […]

Spread the love
Read More
Return of 12 sailors from Yemenk
International

यमन में भारतीय दूतावास का सफल ऑपरेशन, 12 नाविकों की वतन वापसी

शाश्वत तिवारी Return of 12 sailors from Yemenk:  युद्धग्रस्त यमन से एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय और खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के कूटनीतिक समन्वय से यमन में फंसे ‘MSV फ़ैज़ नूर ओलिया’ जहाज़ के 12 भारतीय क्रू सदस्यों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया है। […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More