फिर हुआ साइबर अपराध: मनी लांड्रिंग की धमकी दे सेवानिवृत्त IAS से ठगे 45 लाख

Untitled 32 copy 3

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वाराणसी पुलिस के तमाम दावों के बावजूद साइबर अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। साइबर जालसाज नए नए तरीके से पढ़े लिखे लोगों को भी अपने जाल में फंसा कर लाखों की ठगी कर रही है। ताजा मामला वाराणसी का है। यहां साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड IAS को डिजिटल अरेस्ट करके दो बार में 45 लाख रुपए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। रिटायर्ड आईएएस की सूचना पर साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी सेंट्रल जेल मार्ग पर वरुणा गार्डन के रहने वाले सेवानिवृत्त IAS भूपेंद्र नाथ सिंह के मोबाइल पर 6 और 7 अक्टूबर को दो कॉल आई थीं। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई मुख्यालय दिल्ली का अधिकारी बताया और नाम नीरज ठाकुर बताया है। कथित नीरज ठाकुर ने बड़े मनी लांड्रिंग केस में नाम होने की बात कही और जांच प्रक्रिया बता कर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जालसाज के झांसे में आ गए और उसके कहने पर पहले 25 लाख और फिर 20 लाख रुपए दो बार में ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद संदेह होने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े

फिर रिश्ते का कत्ल फैली सनसनी: खूनी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर हरियाणा कैडर के रिटायर्ड आईएएस भूपेंद्र नाथ सिंह को निशाना बनाया है। जालसाजों ने रिटायर्ड आईएएस को मनी लांड्रिंग केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया और दो बार में 45 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। जालसाजों के चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने कैंट थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों व मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल आदि की जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More